कहते हैं कि पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं. ऐसा ही कर दिखाया
है 12th में पढ़ने वाले हर्षित शर्मा ने. गूगल में हर्षित को इंटरशिप मिली
है और वहां इंटर्नशिप करने के लिए उसे 4 लाख रुपये महीने की सैलरी मिलेगी.
हर्षित,
चंडीगढ़ के सेक्टर 33 के Model Senior Secondary School में पढ़ता है. उसे
ग्राफ़िक्स में खासी दिलचस्पी थी. अपने काम को उसने गूगल की साइट पर डाला
और उनसे इंटर्नशिप देने के लिए आग्रह किया. Source: Indian Express
गूगल को हर्षित का काम काफ़ी पसंद आया और कंपनी ने उसे पहले इंटर्नशिप
देने की बात कही और फिर इसके खत्म होने के बाद उसे 12 लाख हर महीने पर जॉब
तक ऑफ़र कर दी है. Source: deluxe
एक निजी पेपर से बात करते हुए हर्षित ने बताया कि 'ये
जॉब किसी सपने जैसी है. मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि मुझे ये जॉब
ऑफ़र हुई है. मेरे जैसे आम लड़को को ऐसी जॉब मिल सकती है.'
हर्षित की स्कूल प्रिंसिपल भी उस पर काफ़ी गर्व महसूस कर रही है. उनका कहना है कि 'हर्षित
हमेशा से ही कुछ अलग सोचता था. उसका दिमाग काफ़ी क्रिएटिव था. हर्षित को
मिले गूगल के इस ऑफ़र ने हमारे स्कूल और शहर का नाम दोनों रोशन किया है.'
Source: HT
हर्षित जैसे बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनकी तरक्की देख कर लगता
है कि देश सही हाथों में जाने वाला है. हम सब को हर्षित पर गर्व है.