प्रकृति के रहस्यों को समझ पाना आसान नहीं है. जितना इंसान प्रकृति के
रहस्यों को समझने की कोशिश करता है, रहस्य उतने ही जटिल होते चले जाते हैं.
फिर ये रहस्य सभी के लिए हैरानी का कारण बन जाते हैं. एक ऐसा ही हैरान
करने वाला मामला अर्जेंटीना में सामने आया है.
अर्जेंटीना के San Luis राज्य में बकरी ने एक बच्चे को जन्म दिया. लेकिन ये बच्चा सामान्य बकरी के बच्चे से काफ़ी अलग है. इसकी आंखें अजीब ढंग से उभरी हुई हैं और चेहरा भी काफ़ी कुछ इंसानों जैसा लग रहा है. इस बकरी के बच्चे को देखकर सभी हैरान हैं.
बकरी की मालकिन Gladys Oveido का भी कहना है, "जब मैंने इस बच्चे को पहली बार देखा, तो मुझे बेहद आश्चर्य हुआ.”
Gladys Oveido की बेटी ने जैसे ही बकरी के इस विचित्र बच्चे की तस्वीर खींच कर इन्टरनेट पर डाली, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
जैसा कि इस तरह के मामलों में आमतौर पर सभी जगहों पर होता है, स्थानीय लोग इस बकरी के बच्चे को शैतान का रूप मान रहे हैं. उन्होंने इस मामले की ख़बर पुलिस को भी कर दी है और इस अजीबोग़रीब बकरी के बच्चे को ले जाने के लिए कहा है.
फ़िलहाल, इस बात की जांच की जा रही है कि बकरी का बच्चा
इतनी अजीबोग़रीब बनावट के साथ क्यों पैदा हुआ? सच्चाई तो जांच के बाद ही
सामने आएगी, लेकिन इस घटना से स्थानीय लोगों के बीच हैरानी और भय का माहौल
है.