पूर्व न्यूज एंकर पर अचानक मौत बनकर गिरा पेड़, देखें चौंकाने वाला वीडियो

 मौत कब और कहां से आ जाए, इस बारे में कोई नहीं जानता। मुंबई के चेम्बूर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां नारियल पेड़ गिरने से पूर्व न्यूज एंकर कंचन राजतनाथ की मौत हो गई। ये दिल दहला देने वाली पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को कंचन स्वास्तिक चैम्बर्स के सामने से जा रही थीं, तभी चंद्रोदय सोसायटी में लगा नारियल का पेड़ अचानक से ठीक उनके ऊपर आ गिरा। जिसमें कंचन गंभीर रुप से घायल हो गई। कंचन को गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

सीसीटीवी में कैद हो गई सारी घटना
परिवार अब बीएमसी को इस मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है, क्योंकि स्थानीय लोगों ने बीएमसी से उस पेड़ को काटने की इजाजत मांगी थी, जिसके गिरने से कांचन की मौत हुई है। पेड़ गिरने की ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटैज के आधार पर मामलें की जांच में जुटी हुई है।