सिर पर था 23 करोड़ का कर्ज, बचने के लिए महिला ने करा ली प्लास्टिक सर्जरी

this is how plastic surgery idea to evade crores of   debt went all wrong for this chinese women

पुलिस अगर अपनी असली औकात पर आ जाए तो मंदिर के बाहर से चप्पल तक चोरी करना नामुमकिन हो जाए। फिर यहां तो मामला करोड़ों का था। लेकिन एक 59 साल की बूढ़ी महिला ने पुलिस को ऐसा चकमा दिया कि 'धूम सीरीज' में कबीर, आर्यन, साहिर और समर ने भी एसीपी जय दीक्षित और अली को उतना ब्लफ नहीं किया होगा... 

लेकिन जिस महिला की तलाश पुलिस को बरसों से थी, उसे पुलिस ने आखिरकार पकड़ ही लिया। पर यह क्या! इस महिला का हुलिया तो उस बूढ़ी औरत जैसा बिलकुल नहीं जो करोड़ों रुपये का कर्ज लेकर फरार है और जिसे गिरफ्तार करने के लिए कोर्ट ने आदेश दिया था...
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, पुलिस ने गहराई में जाकर तफ्तीश की तो चौंकाने वाली बात पता चली। दरअसल, गिरफ्तार की गई महिला वहीं थी जिसे पुलिस तलाश रही थी। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए खुलासा किया कि पुलिस से बचने के लिए उसने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करा ली।
चीन के वुहान की रहने वाली हू नाजुआन के सिर पर 23 करोड़ 80 लाख रुपये (25 मिलियन युआन) का कर्ज था। मामला कोर्ट में पहुंचा तो अदालत ने उसे फौरन बैंक से लिया गया कर्ज चुकाने का आदेश दिया। लेकिन वह फरार हो गई।
 this is how plastic surgery idea to evade crores of   debt went all wrong for this chinese women

महिला ने फौरन अपने चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी करा ली जिसके बाद वह वैसी दिखने लगी जैसी 30 साल की उम्र में दिखती थी। फरारी के दौरान उसने करीब 300 लोगों के पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया और देश के अलग-अलग शहरों में लगातार ठिकाना बदलती रही। लेकिन उसका यह 'ऑउट ऑफ द बॉक्स' आइडिया चीनी माल की तरह साबित हुआ और वह सीधे जेल पहुंच गई।