रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की फिराक में ट्रंप

रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की फिराक में ट्रंप
रूस का अपने देश में अमरीकी राजनयिकों की संख्या में कटौती के आदेश के बाद अमरीका अपने विकल्पों की समीक्षा कर रहा है और इन सबके बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अब भी रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर करने की मंशा है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा हुकाबी सैंडर्स ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अमरीकी दूतावास से अपने 755 स्थानीय और अमरीकी कर्मियों की संख्या में कटौती करने के बारे में कल संवाददाताओं के सवालों का कोई खास जवाब नहीं दिया।

विदेश विभाग के एक अधिकारी ने नाम न बताते हुए रूस के इस कदम को ‘‘खेदजनक’’ बताया।हालांकि ट्रंप ने रूस के कदम के विरोध में कोई ट्वीट नहीं किया जैसा कि वह अक्सर करते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अमरीका के प्रतिबंधों वाले विधेयक के जवाब में रूस ने यह कदम उठाया है।