हवाई हमले में मारी गई ISIS की खूंखार ‘श्वेत विधवा’

हवाई हमले में मारी गई ISIS की खूंखार ‘श्वेत विधवा’

ब्रिटिश मीडिया में ‘श्वेत विधवा’ के नाम से चर्चित महिला आतंकी और उसका नाबालिग बेटा सीरिया में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए। आतंकी संगठन ISIS की इस सदस्य के बारे में मीडिया में आज आई खबरों में यह जानकारी दी गई। सोशल मीडिया पर ISIS सर्मिथत प्रचार के लिए पहचानी जाने वाली और विश्व की सबसे वांछित आतंकवादी कही जाने वाली सैली जोन्स और उसके 12 साल के बेटे जोजो के मारे जाने की खबर है। पचास साल की सैली इंग्लैंड के केंट काउंटी की रहने वाली है।  वह इस्लाम धर्म अपनाकर ISIS के लिए लोगों को जिम्मेदारी सौंपने वाली सबसे खूंखार बन गई थी। ‘द टाइम्स’ ने ब्रिटिश सरकार के सूत्र के हवाले से सैली और उसके बेटे के मारे जाने के बारे में बताया। सैली का पति जुनैद हुसैन बर्मिंघम का कम्प्यूटर हैकर था और वह भी ISIS का कार्यकर्ता था। उसकी अगस्त 2015 में उत्तरी सीरिया के राका में ड्रोन हमले में मौत हुई थी।