अभी इंडिगो एयरलाइन में यात्री से मारपीट का मामल ठंडा भी नहीं पड़ा कि एक
और एयरलाइन्स में यात्री से बदसलूकी का मामला सामने आया है। बेंगलुरु की
महिला पैसेंजर ने एयर एशिया के स्टाफ पर अभद्रता का आरोप लगाया है। साथ ही
इस संबंध में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। मामला तीन नवंबर का है।
दरअसल, महिला एयर एशिया की उडान संख्या 1885 में रांची से बेंगलुरू जा रही थी। उसने इस एयरलाइंस के तीन कर्मचारियों के खिलाफ बेंगलुरु के सदशिवनगर पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन तीनों कर्मचारियों ने उसके साथ खराब व्यवहार किया। आरोपियों के नाम संमित कारंदीकर, कायजाद संतोक और जतिन रविंद्रन हैं।
गंदे वाशरूम की शिकायत पर उखड़ा स्टाफ
महिला का नाम नीता है। वह बेंगलुरु की रहने वाली है। महिला पैसेंजर ने उडान के दौरान वाशरूम में गंदगी की शिकायत करते हुए इसे साफ करने का कहा था। उसका आरोप है कि इस पर विमान पर मौजूद स्टाफ ने उनसे बेरुखी से व्यवहार किया। जब नीता विमान से उतरने के बाद बोर्डिंग वाहन में बैठने वाली थी तब एयरलाइन के स्टाफ ने उन्हें उस पर बैठने नहीं दिया और इंतजार कराया।
मोबाइल अॉफ न करने की लगाया आरोप
नीता ने बताया यहां तक एयरलाइन स्टाफ ने बगैर उनसे पूछे उनकी तस्वीरें खींचीं। पीड़िता का कहना है कि विमान के स्टाफ के तीन लोगों में एक सदस्य उनके पास आया और उसने कैप्टेन से माफी मांगने का आदेश दिया। उनका कहना था कि उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ नहीं किया था। उसे एयरपोर्ट पुलिस के पास ले जाया गया और वहां कहा गया कि उसने नियमों को तोड़ा है।