मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि मैंने अपना ट्विटर का डिस्प्ले पिक्चर काला
कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नोटबंदी बहुत बड़ा घोटाला था जिसकी
घोषणा कालाधन को सफेद धन में बदलने के निजी हित में की गयी थी। उन्होंने
अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि नोटबंदी सर्फ सत्तारूढ़ दल के निजी हितों के
तहत कालाधन को सफेद धन में बदलने के लिए की गई थी।
ममता ने लिखा कि विदेशी खातों से कोई काला धन वापस नहीं लाया जा सका। विशेष रूप से, इसका परिणाम बड़ा, बहुत बड़ा शून्य रहा। नोटबंदी ना आतंकवाद से लड़ सकी और ना ही देश के विकास में उसने कोई योगदान दिया। लेकिन नोटबंदी के इस शैतान के कारण देश अपने सकल घरेलू उत्पाद का करीब तीन लाख करोड़ रुपया गंवा चुका है। उन्होंने लिखा कि करोड़ों कामगारों, विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के कामगारों ने अपना रोजगार गंवा दिया। किसान भूखा है। 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी। तृणमूल कांग्रेस ने आज नोटबंदी के विरोध में अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर ‘काला दिवस’ मनाने की घोषणा की है।