बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर का लंबी बीमारी के चलते 79 की उम्र में निधन हो
गया है। उनकी मौत मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुई। वह काफी दिनों से
बिमार थे। लंबी बीमारी के चलते उनकी आज शाम को मौत हो गई। वह 3 हफ्ते से
अस्पताल में भर्ती थे। शशि अपने जमाने में काफी रोमांटिक एक्टर थे।
उन्होंने कई एक्ट्रैसेस के साथ बोल्ज सीन दिए है। एेसे ही एक्ट्रैस सिमी
ग्रेवाल के साथ न्यूड सीन दिए थे। इसकी वजह से वह काफी सुर्खियों में छा गए
थे।
शशि एक ऐसे चिराग रहे जिन्होंने एक विदेशी लड़की से शादी की। ये विदेशी
लड़की थीं जेनिफर केंडल जो खुद शशि कपूर के प्यार में दीवानी हो गईं थीं।
उन दिनों की है जब शशि कोलकाता के एक थियेटर में अपना एक प्ले देख रहे थे।
उस वक्त शशि अपने पिता के साथ मिलकर उस थियेटर पर चार प्ले कर रहे थे, और
वहीं शशि की मुलाकात जेनिफर केंडल से हुई। शशि ने देखा कि एक लड़की कई
दिनों से लगातार आ रही है और आगे वाली लाइन में बैठकर रोज उनका प्ले देखती
है। तब शशि को पता चला कि जेनिफर केंडल उसी शेक्सपीयाराना इंटरनेशनल के
मालिक की बेटी हैं जिसे शशि कपूर के प्ले के चक्कर में लंबा इंतजार करना
पड़ रहा था। पहली मुलाकात कुछ खास नहीं रही लेकिन वो मुलाकात शशि के लिए
किसी सपने के पूरा होने से कम नहीं थी और फिर धीरे-धीरे दोनों के मिलने का
सिलसिला शुरु हो गया। इसके बाद शशि कपूर और जेनिफर ने शादी कर ली।
बता दें सही मायने शशि कपूर की कामयाबी का सफर शुरू हुआ साल 1965 में
बनी सूरज प्रकाश निर्देशित फिल्म 'जब-जब फूल खिले' से। यह फिल्म उनके लिए
गोल्डन जुबली हिट साबित हुई। इस फिल्म में उनकी नायिका नंदा थी। फिल्म के
साथ ही यह जोड़ी भी हिट हो गई।