Break-up के बाद भूल जाएं पुरानी बातें, फेसबुक पर इन बातों को फिर नहीं करें शेयर

. 

दिल टूटने के बाद डिप्रेशन में जाना लाजिमी है। कई लोग इससे कुछ महीनों या साल में बाहर आ पाते हैं तो कई पूरी जिंदगी टूटे दिल को जोड़ते गुजार देते हैं। लेकिन इसके गम से बाहर निकलना बहुत जरूरी है। 

आज हम आपको कुछ ऐसी बात बताने जा रहे हबैं जो ब्रेकअप के बाद आपको कभी नहीं करनी चाहिए। वरना आप इसके गम से कभी नहीं निकल पाएंगे। ध्यान से पढ़िएगा इसे...
1. उसके बारे में, जो कुछ उसने कहा, वो सब जो आप लोगों ने एक साथ किया था और साथ बिताए गए महत्वपूर्ण क्षणों के बारे में सोंचना। और फिर इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना। ये गलती से न करें। 
2. उसने जुड़ी किसी भी याद को सोशल मीडिया पर गलती से भी शेयर न करें। ऐसे आप उन्हें भूल नहीं पाएंगे। कुछ समय अकेले बिताना एक अच्छा विचार है। 
3. लड़कियां अक्सर ब्रेकअप क बाद बार-बार अपने बॉयफ्रेंड की प्रोफाइल को चेक करती रहती है। ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसे आप गम से बाहर नहीं निकल पाएंगी।
4. बार-बार स्नैपचैट स्टोरी या स्टेटस शेयर करके आप लोगों को यह दिखाते है कि आपको कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। लेकिन ऐसा करना गलत असर भी डाल सकता है।