कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी
रथ पर सवार हो गए हैं और राहुल गांधी दोनों का रोड शो शुरू हो गया है, जो
करीब 12 किमी तक का होगा। राहुल-प्रियंका के साथ बस पर आरपीएन सिंह, प्रदेश
अध्यक्ष राज बब्बर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद मौजूद हैं।
जिसमें प्रियंका गांधी लीड करती हुई नजर आ रही हैं। जबकि राहुल गांधी वहां एक सहयोगी की भूमिका में दिख रहे हैं।
कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने बताया कि रोड शो के दौरान कुछ
जगह रुककर प्रियंका और उनके साथ राहुल समर्थकों को संबोधित करेंगे। आपको
बता दें कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे। ऐसा
पहली बार होगा कि प्रियंका और ज्योतिरादित्य 14 फरवरी तक लखनऊ में रुकेंगे।
इस रोड शो के दौरान कांग्रेस का हेड ऑफिस व राजीव चौक भव्य रूप से सजाया
गया। इस दाैरान प्रियंका गांधी हजरतगंज चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी,
बाबा साहब अंबडेकर, सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद
स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगी। इसके बाद प्रियंका
गांधी वाड्रा कांग्रेस के दफ्तर में एंट्री लेंगी।
पहली बार प्रियंका कांग्रेस नेता के रूप में उत्तर प्रदेश आ रही है।
इसीलिए यूपी की सियासी नब्ज समझने की भी कोशिश के तहत ही प्रियंका लखनऊ में
चार दिन रुकेंगी। सिंधिया भी इन चार दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की
सियासी जमीन पर कांग्रेस की जड़ों की इस समय गहराई की नाप जोख करेंगे।
इससे पहले उत्तर प्रदेश की अपनी पहली यात्रा से पहले प्रियंका गांधी ने
एक ऑडियो संदेश जारी किया था। ऑडियो संदेश में उन्होंने राज्य के लोगों के
साथ मिल कर वह ‘नई तरह की राजनीति’ शुरू करने की उम्मीद करती हैं, जिसमें
हर किसी की हिस्सेदारी होगी।