वाराणसी में बोले पीएम मोदी, 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की पूरी देश में चर्चा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में भाजपा की महा-सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमरत्व प्राप्त वाराणसी हम सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बजट पर भी चर्चा की। पीएम मोदी ने पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि दौड़ना ही न्यू इंडिया का सरोकार है। भारतीय अर्थव्यवस्था में पूरी संभावना है। हमारे सपने 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए हैं।

देश बड़े संकल्पों और बड़े लक्ष्य की प्राप्ति से ही आगे बढ़ता है। इच्छा शक्ति चाहिए कि जो ठान लिया, वो ठान लिया। फिर उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खुद को समर्पित कर देना चाहिए: पीएम मोदी

5-6 साल पहले जब उत्तराखंड में तबाही आई थी तो क्या स्थिति थी ? कहा जाता था कि केदारनाथ में अब यात्री नहीं आ पाएंगे। लेकिन देखिये पहले से ज्यादा यात्री अब वहां दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस देश की ताकत को कम आंकना गलत है: पीएम मोदी

जनता की ताकत असंभव को संभव बना सकती है। एक समय था जब देश अनाज के संकट से जूझ रहा था। विदेशों से अनाज मंगवाना पड़ता था। उसी दौर में शास्त्री जी ने जय जवान-जय किसान का आह्वान किया और देश के किसानों ने अनाज के भंडार भर दिए: पीएम मोदी

आप किसी सामान्य व्यक्ति के पास समस्या लेकर जाएंगे तो वो आपको समाधान देगा। लेकिन पेशेवर निराशावादियों के पास आप समाधान लेकर जाएंगे तो वो उसे समस्या में बदल देंगे। देश को ऐसे नकारात्मक लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है: पीएम मोदी

एक राष्ट्र के तौर पर हमारे सामूहिक प्रयास हमें 5 वर्ष में 5 ट्रिलियन डॉलर के आर्थिक पड़ाव तक ज़रूर पहुंचाएंगे। लेकिन कुछ लोग कहते हैं कि इसकी क्या जरूरत है। ये सब क्यों किया जा रहा है। ये वो वर्ग है जिन्हें हम ‘पेशेवर निराशावादी’ भी कह सकते हैं: पीएम मोदी

हमारे पास कोयला, सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और जल ऊर्जा मौजूद है। इनसे बिजली उत्पादन की क्षमता को आधुनिक तकनीक के उपयोग से हम बढ़ा सकते हैं। कचरे से ऊर्जा पैदा करने के अभियान को मजबूती देने के लिए भी बजट में प्रावधान किया गया है: पीएम मोदी

बजट में स्टार्ट अप इकोसिस्टम को बल दिया गया है। टैक्स में छूट या फंडिंग से जुड़े मुद्दे, हर पहलू के समाधान का प्रयास किया गया है। बिजली से चलने वाली गाड़ियां बनाने, खरीदने और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है: पीएम मोदी

वर्ष 2022 तक हर गरीब बेघर के सिर पर पक्की छत हो इसके लिए सिर्फ गांव में ही लगभग 2 करोड़ घरों का निर्माण किया जाएगा: पीएम मोदी

हाईवेज, रेलवेज, एयरवेज, वॉटरवेज, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, गांव में ब्रॉड बैंड की सुविधा इन सभी में आने वाले 5 वर्षों में 100 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। आने वाले कुछ वर्षों में गांवों सवा लाख किमी सड़कों का निर्माण किया जाएगा: पीएम मोदी

हम 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुसार पूरे देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहे हैं। गांव में उपज के भंडारण के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरों में आधुनिक सुविधाओं का निर्माण, हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं: पीएम मोदी

स्वच्छता का संबंध स्वास्थ्य से तो है ही सुंदरता से भी है। यहां काशी में भी स्वच्छता और सुंदरता का लाभ हम सभी को देखने को मिल रहा है। गंगा घाट से लेकर सड़कों और गलियों तक में साफ-सफाई के कारण यहां आने वाले पर्यटक अब बेहतर अनुभव कर रहे हैं: पीएम मोदी

स्वस्थ भारत के लिए आयुष्मान भारत योजना भी बहुत सहायक सिद्ध हो रही है। देश के करीब 50 करोड़ गरीबों के लिए हर वर्ष 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज सुनिश्चित हो रहा है। अब तक लगभग 32 लाख गरीब मरीजों को इसका लाभ मिल चुका है: पीएम मोदी

5 ट्रिलियन डॉलर के सफर को आसान बनाने के लिए हम स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, सुंदर भारत बनाने पर भी फोकस कर रहे हैं। बीते वर्षों में स्वच्छता के लिए देश के हर नागरिक ने जो योगदान दिया है, उससे स्वस्थ भारत बनाने की हमारी कोशिश को बल मिला है: पीएम मोदी

देश के हर घर को पानी मिल सके इसके लिए जल शक्ति मंत्रालय तो हम बना ही चुके हैं, साथ ही जल शक्ति अभियान भी शुरू किया गया है। इसका बहुत बड़ा लाभ हमारी माताओं-बहनों को मिलेगा जो पानी के लिए अनेक कष्ट उठाती हैं: पीएम मोदी

जल संरक्षण और जल संचयन के लिए पूरे देश को एकजुट होकर खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। हमारे सामने पानी की उपलब्धता से भी अधिक पानी की फिजुलखर्ची और बर्बादी बहुत बड़ी समस्या है। लिहाजा घर के उपयोग में या सिंचाई में पानी की बर्बादी को रोकना आवश्यक है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत गहरे समुद्र में मछली पकड़ना, स्टोरेज, उनकी वैल्यू एडिशन को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे मछली के एक्सपोर्ट में हमारी भागीदारी कई गुना बढ़ेगी। जिससे देश को विदेशी मुद्रा भी मिलेगी और मछुआरों को अधिक दाम भी मिल पाएगा: पीएम मोदी

खेती के साथ-साथ Blue Economy पर भी हम विशेष बल दे रहे हैं। समुद्री संसाधनों और तटीय क्षेत्रों में पानी के भीतर जितने भी संसाधन है, उनके विकास के लिए बजट में विस्तार से बात की गई है: पीएम मोदी

अब हम किसान को पोषक से आगे निर्यातक के रूप में देख रहे हैं। अन्न, दूध, फल-सब्जी, शहद या फिर ऑर्गेनिक उत्पाद इन सबके निर्यात के लिए हमारे पास भरपूर क्षमता है। इसलिए बजट में कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए माहौल बनाने पर विशेष बल दिया गया है: पीएम मोदी

जब किसी भी देश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ती है तो वो खरीद की क्षमता बढ़ाती है। खरीद की क्षमता बढ़ती है तो मांग बढ़ती है। मांग बढ़ती है तो उत्पादन बढ़ता है, सेवा का विस्तार होता है। यही प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि, उस परिवार की बचत को भी बढ़ाती है: पीएम मोदी

आज ज्यादातर विकसित देशों के इतिहास को देखें, तो एक समय में वहां भी प्रति व्यक्ति आय बहुत ज्यादा नहीं होती थी। लेकिन इन देशों के इतिहास में एक दौर ऐसा आया, जब कुछ ही समय में प्रति व्यक्ति आय तेजी से बढ़ी। यही वो दौर था जब ये देश विकासशील से विकसित देशों की श्रणी में आए: पीएम मोदी

आज जिस लक्ष्य की मैं आपसे बात कर रहा हूं वो आपको नए सिरे से सोचने के लिए मजबूर करेगा, नया लक्ष्य और नया उत्साह भरेगा। नए संकल्प और नए सपने लेकर हम आगे बढ़ेंगे और यही मुश्किलों से मुक्ति का मार्ग है: पीएम मोदी

अंग्रेजी में एक कहावत है कि size of the cake matters, यानि जितना बड़ा केक होगा उसका उतना ही बड़ा हिस्सा लोगों को मिलेगा। अर्थव्यवस्था का लक्ष्य भी जितना बड़ा होगा, देश की समृद्धि उनती ही ज्यादा होगी: पीएम मोदी

बात होगी हौंसले की, नई संभावनाओं की, विकास के यज्ञ की, मां भारती की सेवा की और न्यू इंडिया के सपने की। ये सपने बहुत हद तक फाइव ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य से जुड़े हुए हैं: पीएम मोदी

गरीब-अमीर बनें नए हिंद की भुजाएं बदलते भारत की, यही तो पुकार है। देश पहले भी चला, और आगे भी बढ़ा अब न्यू इंडिया दौड़ने को तैयार है, दौड़ना ही तो न्यू इंडिया का सरोकार है: पीएम मोदी

वो जो सामने मुश्किलों का अंबार है उसी से तो मेरे हौसलों की मीनार है। चुनौतियों को देखकर, घबराना कैसा इन्हीं में तो छिपी संभावना अपार है। विकास के यज्ञ में जन-जन के परिश्रम की आहुति यही तो मां भारती का अनुपम श्रृंगार है: पीएम मोदी

इसके विषय में जानना सबके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि कुछ लोग हैं जो हम भारतीयों के सामर्थ्य पर शक कर रहे हैं, वो कह रहे हैं कि भारत के लिए ये लक्ष्य प्राप्त करना बहुत मुश्किल है: पीएम मोदी

कल आपने बजट के बाद टीवी पर और आज अखबारों में एक बात पढ़ी सुनी और देखी होगी- वो है $5 Trillion economy इस फाइव ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य का मतलब क्या है? एक आम भारतीय की जिंदगी का इससे क्या लेना-देना है, ये आपके लिए, सबके लिए जानना बहुत जरूरी है: पीएम मोदी

काशी की पावन धरती से देशभर मैं भाजपा के हर समर्पित कार्यकर्ता का अभिवादन करता हूं। आज मुझे काशी से भाजपा के सदस्यता अभियान को शुरु करने का अवसर मिला है। हमारे प्रेरणापुंज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर इस कार्यक्रम की शुरुआत होना सोने पर सुहागा है: पीएम मोदी

पौधारोपण अभियान की शुरुआत की

पीएम मोदी ने वाराणसी में पौधारोपण अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान के तहत 22 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

  इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी पहुंचने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पुस्तक भेंट करके उनका स्वागत किया। इस दौरान यूपी भाजपा अध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय भी मौजूद रहे। इसके बाद पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण किया।