रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी, उनकी पत्नी और रिपब्लिक टीवी की संपादक सम्यब्रता रे गोस्वामी पर हुए हमले की चारों तरफ निंदा हो रही है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की है और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। नड्डा ने ट्वीट करते हुए इस हमले को दुखद बताया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, अर्नब गोस्वामी पर हुए हमले से मैं चौक गया हूं, ये हमला कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों के द्वारा खुलेआम उन्हें धमकाने के बाद हुआ है। पत्रकार पर इस तरह के हमले को देखकर काफी दुख होता है। आखिर कांग्रेस ने ये दिखा दिया है कि वो एक ऐसी पार्टी है जिसने इमरजेंसी लागाई थी और वो उसी तरह अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलने की परंपरा जारी रख रही है।
गौरतलब है कि बुधवार रात जब रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी, उनकी पत्नी और रिपब्लिक टीवी की संपादक सम्यब्रता रे गोस्वामी अपने ऑफिस से घर जा रहे थे तब बाइक सवार हमलावरों ने उन पर हमला किया था। ये हमला अर्नब के घर से कछ ही दूरी पर गणपतराव कदम मार्ग पर हुआ। हमले के दौरान अर्नब कार ड्राइव कर रहे थे और उनकी पत्नी भी कार में मौजूद थीं। हमले के दौरान गुंडों ने कार के शीशे को तोड़ने की भी कोशिश की जब उनसे शीशा नहीं टूटा तो उन्होंने पूरे कार पर स्याही फेंक दी। हमले के तुरंत बाद अर्नब के सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन गुडों को पकड़कर पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक अर्नब पर हमला करने वाले बाइक सवार गुंडे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।
फिलहाल इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। वही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आरोपियों के खिलाफ सेक्शन 341, 504 के तहत केस दर्ज किया गया है।

