कोरोना का कहर: 1.13 करोड़ सरकारी कर्मचारियों को झटका! अगले डेढ़ साल तक नहीं बढ़ाया जाएगा महंगाई भत्ता

कोरोना संकट के बीच वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी है कि केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों  को महंगाई भत्ता और केंद्रीय सरकार के पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत की किस्त 1 जनवरी 2020 से देय नहीं होगी। 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 से डीए और डीआर की अतिरिक्त किस्तों का भी भुगतान नहीं किया जाएगा। हालांकि, वर्तमान दरों पर महंगाई भत्ता और महंगाई राहत का भुगतान जारी रहेगा। सरकार ने पर जुलाई 2021 तक रोक लगाई है। इससे सरकार 14000 करोड़ रुपए बचेंगे।
finance minister nirmala sitharaman


Addl installment of Dearness Allowance (DA) payable to central govt employees & Dearness Relief (DR) to central govt pensioners, due from 1st Jan, 2020 shall not be paid. Addl installments of DA & DR from 1 July 2020 & 1 Jan 2021 shall also not be paid: Ministry of Finance (1/2)

Twitter पर छबि देखें

152 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

केंद्रीय कैबिनेट ने मार्च महीने में  DA में 4% बढ़ाने की मंजू्री दी थी। बढ़ोतरी के बाद यह 21% तक पहुंच जाता। कोविड -19 लॉकडाउन की वजह से सरकार के टैक्स राजस्व में गिरावट आई है, जबकि कमजोर तबकों को आर्थिक मदद देने के कारण खर्चों में वृद्धि हुई है। इससे करीब 49.26 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारी और 61.17 लाख पेंशनभोगी प्रभावित होंगे।