हरियाणा कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी हैं संजय कोठारी, जानें उनके बारे मे

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी संजय कोठारी को शनिवार सुबह केंद्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संजय कोठारी को राष्ट्रपति भवन में शपथ दिलाई। वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव के तौर पर काम कर रहे थे।

जानिए कौन हैं नए सीवीसी संजय कोठारी
संजय कोठारी के बारे में बात करें तो वह हरियाणा कैडर में साल 1978 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। नए सीवीसी के रूप में उनके नाम पर मुहर इसी साल फरवरी महीने में लगी थी। कोठारी जून, 2016 में डीओपीटी सचिव के तौर पर सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्हें नवंबर 2016 में लोक उद्यम चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
समारोह में कोरोना का दिखा असर
कोरोना वायरस ने पूरी दुनियाभर में कहर मचा रखा है। ऐसे में लोगों को मास्क लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सीवीसी के शपथ समारोह में भी कोरोना का असर दिखाई दिया। पूरे समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। समारोह में पीएम मोदी ने चेहरे को ढंकने के लिए गमछा पहन रखा था। वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, संजय कोठारी समेत मौजूद अन्य ने मास्क लगा रखा था।