पति राज कुंद्रा संग पंजाबी डांस करती दिखीं शिल्पा शेट्टी, वीडियो शेयर कर बोलीं- बस बल्ले बल्ले करो

शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने पति राज कुंद्रा के साथ पंजाबी डांस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके फैंस उनकी वीडियो को लाइक करते हुए दोनों की डांस स्टेप की तारीफ करते हुए कमेंट भी कर रहे हैं। 

                                                                                 2007

इस वीडियो को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अगर आप खुश हैं, और आपको पता है तो बस बल्ले बल्ले करो। बात दें कि शिल्पा का यह वीडियो टिकटॉक वीडियो है।  

आपको बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने वर्कआउट और फिटनेस की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। वह इस पुरानी कहावत में विश्वास करती है- 'जो परिवार साथ में खाता है, प्रार्थना करता है और साथ में वर्कआउट करता है, वह हमेशा एकसाथ रहता है'। शिल्पा ने अपने वर्कआउट सेशन की झलकियों को शेयर करते हुए लिखा, “मैंने कुछ दिन पहले अपने बेटे वियान के साथ एक्सरसाइज फन को साझा किया था और मुझसे पूरे वर्कआउट वीडियो साझा करने को कहा गया था। मेरे पास पूरे वर्कआउट का वीडियो नहीं है, बल्कि मेरे संग्रह में जो कुछ मिला, वह शेयर कर रही हूं।”