बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बेहद करीबी दोस्त व एक्टर इंद्र कुमार अब हमारे बीच नही रहे।
28 जुलाई के दिन सुबह 2 बजे इंद्र का निधन हो गया। कहा जाता है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई
लेकिन यह बात कम ही लोग जानते होंगे कि उनको अपनी मौत का एहसास पहले से ही हो गया था।
यही वजह है कि उन्होंने सोशल साइट पर अपनी आख़िरी पोस्ट लिखा था जिसे जानकर आप सब हैरान हो जाएंगे। इंद्र की उम्र 45 साल थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना अंतिम पोस्ट लिखा था, Peace (शांति)। इंदर कुमार ने इस कैप्शन के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की थी।
इस पोस्ट को पढने के बाद फैन्स बड़े दुखी हुए और लोगों ने बहुत सारें कमेंट्स भी किए थे। पोस्ट पढने के बाद तो यह लग रहा है कि जैसे इंदर कुमार को पहले ही पता चल गया था कि उनकी मौत आने वाली है।
बता दें कि इस समय इंद्र अपनी आने वाली फिल्म ‘फटी पड़ी है यार’ की शूटिंग कर रहे थे। इंद्र ने 20 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
इंद्र ने सलमान खान के साथ ‘तुमको ना भूल पाएंगे, वांटेड’ जैसी फिल्मों में काम किया था।