‘राहुल को ही अध्यक्ष पद के काबिल नहीं समझती कांग्रेस’

‘राहुल को ही अध्यक्ष पद के काबिल नहीं समझती कांग्रेस’

आगरा आए कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार नहीं बनाया, वह खुद को पीएम उम्मीदवार घोषित कर रहा है। उसकी पार्टी में भी हैसियत नहीं है।

सूर्य प्रताप शाही ने सर्किट हाऊस में कहा कि कांग्रेस ने जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के लायक नहीं समझा, उसे खुद को पीएम उम्मीदवार बताना पड़ रहा है। इससे बड़ी अजीब बात क्या हो सकती है। कांग्रेस में वंशवाद है और इसी कारण कांग्रेस पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही परिवार के हाथ में है। यह गलत है भाजपा को देखिए यहां पर वंशवाद की बात नहीं है।

कांग्रेस में राहुल गांधी की दावेदारी को लेकर विवाद है। जब पार्टी उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री का काबिल नहीं समझती है तो उनके कहने से क्या होता है।