इस मिस वर्ल्ड से आए दिन मारपीट करता था पति, तंग आकर लिया था तलाक

photos of former miss world and bollywood actress yukta mukhi on her birthday

1999 में मिस वर्ल्ड का खि‍ताब जीत कर देश का नाम रोशन करने वाली युक्ता मुखी का जन्म 7 अक्टूबर, 1977 को बंगलुरु में हुआ था। युक्ता अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म पोवेल्लम उन वसम (2001) से करने वाली युक्ता ने 2002 में आई 'प्यासा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। युक्ता ने 2008 में प्रिंस तुली से शादी की थी, लेकिन 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। युक्ता फिल्मी दुनिया से दूर होने के बावजूद करोड़ों की मालकिन हैं।
PunjabKesari
बता दे की आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही युक्ता मुखी जिनका पूरा परिवार 1986 में मुंबई शिफ्ट हो गया था। युक्ता मुखी जो कि उस समय से निजी और व्यवसायिक सौन्दर्य सलाहकार फर्म चला रही हैं, जब उनके पिता एक कपड़े बनाने वाली कंपनी के डायरेक्टर हुआ करते थे, युक्ता मुखी की लंबाई 6.1 फीट है।
PunjabKesari
जहां आज हर कोई लम्बे कद की इच्छा रखता है, वहीं युक्ता की यह लंबाई बॉलीवुड में उनकी असफलता का सबसे बड़ा कारण बनीं। युक्ता मुखी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने से पहले वी.जी.वाजे कॉलेज में जूलॉजी की पढ़ाई कर रही थीं।
PunjabKesari
उन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा किया है और हिन्दुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक की पढ़ाई भी की है।1999 में युक्ता मुखी ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया, इसके बाद उनके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा। इतना ही नहीं, वे मिस वर्ल्ड एशिया और ओशिनिया भी रही हैं।