आपने शादियां तो बहुत सारी अटेंड होगी
लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनोखी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें
एक दुल्हा दुल्हन शादी से पहले ही एक साथ एक ही बिस्तर पर लेटे दिखें।
दुल्हा दुल्हन को शादी से पहले ही एक साथ एक ही बिस्तर पर लेटे देखकर न
सिर्फ घरवालों के बल्कि वहां मौजूद सारे लोगों को हैरानी हुई। लेकिन,
दुल्हा दुल्हन शादी से पहले ही एक साथ एक ही बिस्तर पर लेटे जाने की वजह जब
सभी को पता चली तो सभी बड़े खुश हुए और शाबाशी दी।
हम आज आपको ऐसी शादी दिखाने जा रहे हैं
जिसमें शादी की सारी तैयारियां हो चुकीं थी, बारात और दुल्हा लड़की के घर
भी पहुंच चुके थे, लेकिन फेरे लेने से पहले ही दूल्हा-दुल्हन एक ही बिस्तर
पर लेट गए। आपको ये खबर पढ़कर भले ही थोड़ा अजिब लगे और आप शायद ये भी सोच
रहे होंगे की ऐसा क्या हुआ की दुल्हा दुल्हन सभी के सामने शादी से पहले ही
एक ही बिस्तर पर लेट गए।
तो चलिए, आपको बता देते हैं कि पूरा माजरा
क्या है। अगर आपके मन में कुछ गलत बात आ रही है तो आपकी सोच पूरी तरह से
गलत है। क्योंकि शादी से पहले दुल्हा दुल्हन ने एक साथ एक ही बिस्तर पर
लेटकर जो काम किया सभी उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। अब आपको पूरा मामला बता
देते हैं। दरअसल, ये पूरा मामला उज्जैन के तपोभूमि का है। उज्जैन के
तपोभूमि में गुंजन जैन नाम की लड़की की शादी की तैयारियां चल रही थीं।
बारात और दुल्हा भी पहुंच चुके थे, कि अचानक वहां डॉक्टरों की एक टीम पहुंच
गई।

इस तरह अचानक डॉक्टर्स को आता देख बाराती
और घरवाले हैरान हो गये। इसके बाद दूल्हे ने डॉक्टर्स के आने की वजह बताते
हुए कहा कि वह अपनी शादी से पहले कुछ अच्छा करना चाहता था इसलिए उसने इन
डॉक्टर्स को रक्तदान के लिए बुलाया है। दूल्हे की इस बात पर सभी लोग काफी
खुश हुए। दुल्हन ने भी रक्त करने की इच्छा जताई, जिसके बाद दोनों को एक ही
बेड पर लेटाकर ब्लड निकाला गया।

दुल्हा दुल्हन की इस शानदार मुहिम को
देखकर अन्य बारातियों ने भी रक्त दान किया। ये अपनी तरह का पहला कदम है कि
किसी ने इस तरह अपनी ही शादी के दिन रक्त दान करने का फैसला किया है।
दूल्हा दूल्हन के इस कदम की पूरे इलाके में प्रशंसा हो रही है। सभी लोग
उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं।