प्यार करने वाले इस कपल ने कर ली शादी, फिर जो हुआ उसे जानकर सन्न रह जाएंगे आप भी

 

कहते हैं कि सच्चे प्यार में वो ताकत होती है कि आशिक कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं। दो सच्चे प्यार करने वालों को जमाने की भी परवाह नहीं होती, उन्हें चाहिए होता है बस एक- दूसरे का साथ। कुछ ऐसा ही हुआ था बेगूसराय के रहने वाले एक प्रेमी जोड़े के साथ भी। लेकिन प्यार के बाद हुई तकरार ने इतना बड़ा रुप ले लिया कि इस प्यार के नाम पर हमेशा- हमेशा के लिए कलंक लगा गया। जी हां, प्यार करने का ये सिला मिलेगा, शायद ही किसी ने सोचा होगा। ये कहानी है पहले प्यार, फिर तकरार और फिर मौत की।
बिहार के बेगूसराय जिले में खेत से लड़की का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की मानें तो लड़की की हत्या कर उसके शव को दफना दिया गया है। वहीं लड़की के शव की पहचान तो कर ली गई है, लेकि इस पूरे केस में पुलिस के लापरवाही की बातें भी सामने आई है। युवती ने करीब दो महीने पहले ही मुफस्सिल थाने में अपने आशिक पति और ससुराल वालों की शिकायत की थी। लड़की ने मुफस्सिल थाना, महिला आयोग, SP, DIG से भी गुहार लगाई थी, लेकिन उसे किसी से न्याय तो नहीं मिला, और उसकी जान चली गई। मामला बेगुसराय जिले के एधु गांव का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत प्रियंका कुमारी के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने अपने आशिक पति कुणाल के खिलाफ मुकदमा भी कर रखा है।  पीड़िता ने 3 फरवरी को बेगुसराय के SP से भी अपने पति और ससुराल वालों की शिकायत की थी।
लड़की के पिता की मानें तो उनकी बेटी प्रियंका पीजी इकोनॉमिक्स की छात्रा थी। वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थी। कुछ साल पहले प्रिंयंका पढ़ाई करने के लिए रांची गई थी। वहीं पर उन्हीं के गांव के एक लड़के कुणाल कुमार के साथ प्रियंका की दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने घरवालों की मर्जी के बिना ही अगस्त साल 2017 को रांची के पहाड़ी मंदिर में शादी कर ली और रांची में ही रहने लगे। दिसंबर तक दोनों वहीं रहे, लेकिन फिर प्रियंका को उसके पति कुणाल ने छोड़ दिया और डराने- धमकाने लगा। फिर प्रियंका को मालूम पड़ा कि कुणाल दूसरी शादी करने जा रहा है। तो वह मुफस्सिल थाने जा पहुंची और कुणाल के शिकायत दर्ज करवा दी। पीड़िता ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, हत्या की धमकी देने और यौन शोषण का केस दर्ज करवाया।
तो वहीं अचानक इस तरह से प्रियंका का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि लड़की के पिता ने किसी पर भी हत्या का शक नहीं जताया है, लेकिन फिर भी पुलिस के शक के दायरे में उसके कथित पति और उसके ससुराल वाले हैं। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा कि उसकी हत्या किसने की।  लेकिन इस पूरे मामले पर पुलिस पर भी उंगलियां उठ रही हैं, क्योंकि अगर वक्त रहते पुलिस ने प्रियंका की मदद की होती , तो शायद आज उसे अपनी जान ना गंवानी पड़ती।