कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए
अपने इस्तीफे के पत्र को सार्वजनिक रूप से जाहिर किया था। राहुल गांधी के
इस्तीफे के बाद से लगातार पार्टी के कई नेताओं ने अपने-अपने पद से इस्तीफा
दिया है। अब महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने भी अपने पद
से इस्तीफा दे दिया है।
मिलिंद देवड़ा ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए मुंबई
कांग्रेस का नेतृत्व करने के लिए तीन सदस्यीय पैनल का भी प्रस्ताव दिया है।
जानकारी के मुताबिक, पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का भार मिलिंद
को दिया जा सकता है।