अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को मियामी में अपना 37वां
जन्मदिन मनाया। इस मौके को खास बनाने के लिए प्रियंका ने फैमिली संग जमकर
एन्जवॉय किया। इस अवसर पर उनकी पूरी फैमिली मौजूद थी जिन्होंने प्रियंका के
बर्थडे को खास मिलकर सेलिब्रेट किया।
प्रियंका की फैमिली ने एक पार्टी की। पार्टी में एक्ट्रेस की मां मधु
चोपड़ा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी शामिल थीं। परिणीति चोपड़ा ने
इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका के साथ एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों
साथ नजर आ रहें है।
इस पार्टी से प्रियंका का एक डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो
रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने जिस गाने पर जमकर डांस किया है उसके लिरिक्स हैं
‘हाई हील्स रेड ड्रेस’। गाने को मैच करते हुए प्रियंका ने रेड शिमरी ड्रेस
और हाई हील्स पहने हैं। इस वीडियो में प्रियंका फनी अंदाज में डांस कर रही
हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए उनके पति निक जोनास ने लिखा, ‘बर्थडे गर्ल
इन रेड।’
बता दें कि प्रियंका के बर्थडे पर उन्हें दुनियाभर से बधाइयां मिली। निक
जोनस ने प्रियंका की पिंक साड़ी में खूबसूरत तस्वीर शेयर कर उन्हें विश
किया, जबकि उनकी सास ने भी प्रियंका की शादी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम
स्टोरी पर शेयर कर लिखा है ‘आई लव यू दिल’।
सोफी टर्नर, जो जोनस, डेनिएल जोनस ने भी प्रियंका को अपनी शुभकामनाएं दी
हैं। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया पर प्रियंका को विश किया है।
वर्कफ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं।
इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम किरदार में दिखेंगे।