31 साल की हुईं वाणी कपूर, जानिए परफेक्ट बिकीनी बॉडी का राज

Vaani Kapoor

बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर का जन्म 23 अगस्त 1992 को राजधानी दिल्ली में हुआ था। वाणी कपूर के पिता का नाम शिव कपूर है जोकि बिजनेस मैन हैं। उनकी माँ का नाम डिम्पी कपूर है। जोकि मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं। वाणी कपूर का फिल्मी दुनिया से दूर-दूर का कोई नाता नहीं था, इसके बाद भी वाणी कपूर ने अपनी पहली हिंदी फिल्म शुद्ध देसी रोमांस से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 

Vaani Kapoor

वाणी कपूर ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई माता जय कौर पब्लिक स्कूल, अशोक विहार दिल्ली से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने अपनी बैचलर इन टूरिज्म की पढ़ाई इग्नू से की। पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने ओबेरॉय होटल्स में अपनी इंटरशिप के बाद आईटीसी के होटल्स में काम किया। 

वाणी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे के शो राजुबेन से की थी। इसके बाद उन्होंने यशराज बैनर के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की।

 वाणी को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए ऑडिशन के जरिये चुना गया था। अपनी पहली ही फिल्म में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से आलोचकों के मुंह पर ताले जड़ दिए थे। 

Vaani Kapoor

वाणी कपूर को फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए फिल्मफेयर अवार्ड बेस्ट डेब्यू इन फीमेल से भी नवाजा गया। इसके बाद वाणी ने तमिल फिल्म आहा कलण्याम की। जोकि हिंदी फिल्म बैंड बाजा बारात की रीमेक थी। 

Vaani Kapoor

वाणी कपूर ने हाल ही में परफेक्ट बिकनी बॉडी बनाई है। वाणी के अनुसार उन्हों बॉडी की ये शेप बनाने के लिए 10 सप्ताह का समय लगा। जल्द ही वाणी कपूर टाइगर श्रॉफ और ऋितिक रोशन स्टारर आने वाली फिल्म वॉर में दिखाई देंगी। 

Vaani Kapoor

इसके अलावा रणवीर कपूक के साथ शमशेरा फिल्म की शूटिंग इनदिनों जारी है। दोनों फिल्म वाणी कपूर के कॉरियर के लिए बेहद खास हैं।