रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी और रिपब्लिक टीवी के संपादक सम्यब्रता रे पर बुधवार रात को हमला हुआ। घटना उस वक्त की है जब अर्नब और सम्यब्रता रे ऑफिस से अपने घर जा रहे थे। घर से महज़ 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवारों ने उनकी कार पर हमला किया। उस वक्त उनकी पत्नी भी कार में मौजदू थीं।
राजनीतिक बिरादरी और फिल्म उद्योग के काफी लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उल्लेखनीय नामों में से एक अनुपम खेर थे जिन्होंने इसे 'पूरी तरह से कायरता' करार दिया।
घटना के कुछ ही देर बाद वरिष्ठ अभिनेता ने अर्नब और उनकी पत्नी पर हमले की निंदा की। उन्होंने लिखा कि मैं अर्नब गोस्वामी और उनकी पत्नी साम्या पर हमले की पूरी तरह से निंदा करता हूं।
उन्होंने आगे अर्नब को जनसमर्थन की बात दोहराते हुए कहा कि यह पूरी तरह से कायरता है। देश बदल चुका है दोस्तों। ये सब चलने वाला नहीं। अर्नब ! देश के करोड़ों लोग आपका कवच है। आपका कोई बाल बाँका नहीं कर सकता। जय हो!!
यहीं नहीं अनुपम ने आगे एक हिंदी की कहावत भी शेयर की। उन्होंने लिखा लोगों की ज़िद हैं, हम पर बिजलियाँ गिराने की, तो हमारी भी ज़िद है वहीं पर मंज़िलें बनाने की।
ये हमला अर्नब के घर से कछ ही दूरी पर गणपतराव कदम मार्ग पर हुआ। हमले के दौरान अर्नब कार ड्राइव कर रहे थे और उनकी पत्नी भी कार में मौजूद थीं। हमले के दौरान गुंडों ने कार के शीशे को तोड़ने की भी कोशिश की जब उनसे शीशा नहीं टूटा तो उन्होंने पूरे कार पर स्याही फेंक दी। हमले के तुरंत बाद अर्नब के सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन गुडों को पकड़कर पूछताछ के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। सुरक्षाकर्मियों के मुताबिक अर्नब पर हमला करने वाले बाइक सवार गुंडे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता थे।

