बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल पिछली बार फिल्म भूत में नजर आए थे। अब पता चला है कि हॉरर फिल्म में काम कर चुके विक्की कौशल सबसे बड़े फट्टू हैं। यह बात उन्होंने खुद स्वीकार की है। दरअसल, हाल ही में विक्की ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत ज्यादा डर लगता है।

लॉकडाउन के चलते सभी सितारे अपने-अपन घरों में कैद हैं। इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र फार्म हाउस में अपना वक्त बिता रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने फॉर्म हाउस में खड़ी अपनी लग्जरी वैनिटी वैन की झलक दिखाई है। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।
लॉकडाउन के बीच स्वर कोकिला लता मंगेशकर की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में लता हाथ में गन लिए दिख रही हैं और उन्होंने यह गन पॉप्युलर सीरियल सीआईडी की टीम पर तानी है। दरअसल, मामला यह है कि 21 अप्रैल को सीआईडी के लीड एक्टर शिवाजी साटम का जन्मदिन था। इस मौके पर लता ने तीन पुरानी तस्वीरों को शेयर कर शिवाजी को जन्मदिन की बधाइयां दी हैं।
कोरोना वायरस के चलते देश में 3 मई तक के लिए लॉकडाउन लागू है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स घर पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि, इस समय भी वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। अब इस बीच एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने एक फनी वीडियो शेयर किया है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैन्स देश में ही नहीं विदेशों में भी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। सलमान के लिए अब खुशी की बात यह है कि ट्विटर पर उन्होंने फॉलोअर्स के मामले में 40 मिलियन के आंकड़े को पार कर लिया है।
बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह काफी समय से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। जानकारी के मुताबिक गुर्दे फेलियर होने के कारण मंगलवार को उनकी मौत हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि मिथुन इस वक्त बेंगलुरू में फंसे हुए हैं और वह मुबई पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
कोरोना महामारी के बीच बॉलीवुड के सिलेब्रिटीज भी अपने-अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन अजय देवगन और सलमान खान जैसे सिलेब्रिटीज वीडियो शेयर कर फैन्स से घर में रहने की अपील कर रहे हैं। इसके अलावा बॉलीवुड सिलेब्रिटीज ने कोरोना से लड़ने के लिए सरकारों सहित निजी संस्थानों को दिल खोलकर दान भी दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के जाने माने फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने हमारे ऑन-ड्यूटी कोरोना वॉरियर्स यानी के पुलिस ऑफिसर्स के लिए मुंबई भर में आठ होटलों में रूम्स की सुविधा करवाई है। यह उन सभी के लिए है, जो लॉकडाउन के दौरान दिन-रात काम कर रहे हैं।
कोरोना वायरस के कारण पूरी फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोग घर पर है। महामारी से छुटकारा पाने के लिए सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर जागरूक कर रहे हैं साथ ही डोनेशन भी कर रहे हैं। हाल ही में डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इस स्थिति में अपनी प्रोडक्शन कंपनी के वर्कर्स और दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक सहायता के लिए सराहनीय कदम उठाया था। एकता कपूर ने ट्वीट कर ऐलान किया था कि वो अपनी एक साल की सैलरी नहीं लेंगी। एकता के इस पहल को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिली थी। वहीं अब खबर आ रही है कि बालाजी स्टूडियो ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती कर रहा है।
कोरोना वायरस के चलते पूरा देश मानों थम सा गया है। वायरस के कारण देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में सेलेब्स को भी घर पर ही रहना पड़ रहा है। लॉकडाउन में आये दिन किसी ना किसी सेलिब्रिटिज की कोई ना कोई वीडियो और फोटो वायरल हो रही है। ऐसे में क्वारंटाइन समय बिता रहे एक्टर अभिनेता अभय देओल समय बिताने के लिए पेंटिंग कर रहे हैं। उनकी नई पेंटिंग में उन लोगों की स्थिति दर्शाटी है जो इस वायरस के कारण प्रभावित हुए हैं।
कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच मुंबई में टीवी सीरियल्स की भी शूटिंग बंद है। ऐसे में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस शिवांगी जोशी उर्फ ‘नायरा’ इन दिनों अपने होमटाउन देहरादून में अपने परिवार के साथ हैं। वह अपने घर पर मुंबई की शूटिंग को मिस कर रही हैं। हालांकि, एक्ट्रेस को पूरी उम्मीद है कि सबकुछ जल्दी नॉर्मल हो जाएगा और कोरोना वायरस की महामारी खत्म हो जाएगी।