कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि जब देश में कोरोना वायरस के खिलाफ सभी को एकजुट होने की जरूरत है तो भाजपा सांप्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत का वायरस फैलाने में लगी हुई है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया, ''मैं आप लोगों के साथ वो बात साझा करना चाहती हूं जिसको लेकर हम सभी भारतीय नागरिकों को चिंता करनी चाहिए। जब हमें कारोना वायरस का एकजुट होकर मुकाबला करने चाहिए तो भाजपा सांप्रदायिक पूर्वाग्रह और नफरत का वायरस फैलाने में लगी हुई है।"
लेकिन अब तक कोंग्रेसी गुंडों का अर्णब गोस्वामी पर हमला करने पर कुछ नहीं कहा. देश-द्रोह तो कांग्रेस पार्टी के खून मे ही है.
लेकिन अब तक कोंग्रेसी गुंडों का अर्णब गोस्वामी पर हमला करने पर कुछ नहीं कहा. देश-द्रोह तो कांग्रेस पार्टी के खून मे ही है.
उन्होंने कहा, ''हमारे सामाजिक सौहार्द को बड़ा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हमारी पार्टी और हमें इस नुकसान की भरपाई के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सोनिया ने कहा, ''कोरोना महामारी ज्यादा फैल गई है जो परेशान करने वाली बात है। समाज के हमारे कुछ वर्गों खासकर किसानों, मजदूरों, प्रवासी कामगारों, निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों और असंगठित क्षेत्र के लोगों को बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ा है।"
