अर्नब गोस्वामी पर हमले की शिवराज सिंह चौहान ने की निंदा, कहा- डराकर किसी की आवाज को दबा नहीं सकते

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी, उनकी पत्नी और रिपब्लिक टीवी की संपादक सम्यब्रता रे गोस्वामी पर हुए हमले की चारों तरफ निंदा हो रही है। वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया है। 


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'श्री अर्नब गोस्वामी पर हमला पत्रकारिता और फ्रीडम ऑफ स्पीच के अधिकारों का हनन है। सच्चाई का गला घोंटने के अपने कुत्सित प्रयास में कांग्रेस सफल नहीं होगी। वैचारिक मतभेद है, तो उसका जवाब विचारों से दीजिए।  डराकर किसी की आवाज़ को आप दबा नहीं सकते हैं।'

श्री पर हमला पत्रकारिता और फ्रीडम ऑफ स्पीच के अधिकारों का हनन है।


सच्चाई का गला घोंटने के अपने कुत्सित प्रयास में कांग्रेस सफल नहीं होगी। वैचारिक मतभेद है, तो उसका जवाब विचारों से दीजिए।



डराकर किसी की आवाज़ को आप दबा नहीं सकते हैं।


7,377 people are talking about this

 फिलहाल इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। वही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन आरोपियों के खिलाफ सेक्शन 341, 504 के तहत केस दर्ज किया गया है।