सनी लियोनी तो कभी शिल्पा के साथ दिखे ये बाबा, रेप और मर्डर के लगे आरोप

सनी लियोनी तो कभी शिल्पा के साथ दिखे ये बाबा, रेप और मर्डर के लगे आरोप

25 अगस्त को पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम से जुड़े साध्वी यौन शोषण मामले में फैसला सुनाएगी। इसके चलते पूरे हरियाणा में पुलिस व मिलिट्री लगाई गई है। डेरा प्रमुख पर डेरे के 400 साधुओं को नपुंसक बनाने और रेप मर्डर जैसे आरोप बाबा राम रहीम पर लग चुके हैं। शिल्पा शेट्टी से लेकर सनी लियोनी के साथ आ चुके हैं नजर...
- देश-विदोशो में बाबा राम रहीम के करोड़ो भक्त हैं,लेकिन उनके दरबार में नेता,बॉलीवुड स्टार और क्रिकेट खिलाड़ियों से लेकर देश की तमाम हस्तियां हाजिरी लगाती हैं।
- बाबा राम रहीम का राजनीतिक रसूख भी कुछ ऐसा है कि सभी दलों के नेता डेरा सच्चा सौदा की दहलीज तक खिंचे चले आते हैं।
-वे कई इवेंट्स में राखी सांवत से लेकर सनी लियोनी और शिल्पा शेट्टी के साथ भी देखे जा चुके हैं।
-बाबा से अनिल कपूर,रितिक रोशन और जॉन अब्राहम भी मुलाकात कर चुके हैं।
 
5 करोड़ अनुयायियों का है दावा
- हरियाणा के सिरसा जिला में डेरा सच्चा सौदा का ये आश्रम लगभग 68 सालों से चल रहा है।
- डेरा सच्चा सौदा का साम्राज्य विदेशों तक फैल हुआ है। अमेरिका, कनाडा और इंग्लैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया और यूएई तक उनके आश्रम व अनुयायी हैं।
- डेरे का दावा है कि दुनियाभर में उनके करीब पांच करोड़ अनुयायी हैं, जिनमें से 25 लाख अनुयायी अकेले हरियाणा में हैं।
 
सनी लियोनी तो कभी शिल्पा के साथ दिखे ये बाबा, रेप और मर्डर के लगे आरोप
 
स्टाइलिश कपड़े और लग्जरी कारों के हैं शौकीन
- बता दें कि असल जिंदगी में भी वे उतने ही स्टाइलिश कपड़े पहनते हैं जितने कि वह फिल्मों में पहने दिखाई देते हैं।
- इसके साथ ही खास तौर पर बनाई लग्जरी गाड़ियों में घूमते दिखते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो इन कारों का डिजाइन खुद राम रहीम ने बनाया है।
- उन्हें कई बार बाइक चलाते भी देखा जा चुका है, उनके पास कई महंगी-महंगी बाइक भी हैं।
- राम रहीम की कारों को बनाने के लिए एक्सीडेंट हुई गाड़ियों को मॉडिफाइड किया गया है।
- इनके पास खास तरह के स्कूटर और हमर जैसी दिखने वाली गाड़ी भी है।
- उनके साथ हर समय ब्लैक ड्रेस में कई सिक्युरिटी गार्ड्स तैनात रहते हैं।
- बाबा राम रहीम की तीन फिल्में कर चुके हैं वह डांस से लेकर एक्शन भी खुद करते हैं।
 
जितना चर्चित हुआ उतना ही विवादित भी हुआ
1948 में शुरू हुआ था डेरा सच्चा सौदा, जितना चर्चित हुआ उतना ही विवादित भी हुआ
डेरा सच्चा सौदा की स्थापना 1948 में शाह मस्ताना महाराज ने की थी। शाह मस्ताना महाराज के बाद डेरा के गद्दीनशीन शाह सतनाम महाराज बने और उन्होंने 1990 में अपने अनुयायी संत गुरमीत सिंह को गद्दी सौंपी। संत गुरमीत का नाम संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां कर दिया गया। संत गुरमीत मूल रूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गांव गुरुसरमोडिया के रहने वाले हैं। बीती 15 अगस्त को वे 50 साल की उम्र के हो चुके हैं और जन्मदिन की खुशी में डेरे में लगातार जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में समारोह और सत्संग चल रहे हैं। इसी बीच सीबीआई की विशेष अदालत 25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में फैसला सुनाने जा रही है।
 
सनी लियोनी तो कभी शिल्पा के साथ दिखे ये बाबा, रेप और मर्डर के लगे आरोप

कौन है गुरमीत राम रहीम सिंह
- एक्टर और गुरु राम रहीम का जन्म राजस्थान के गंगानगर के पास गुरुसर मोडिया नाम के गांव में हुआ था।
- उनके पिता का नाम मघर सिंह और मां का नाम नसीब कौर है। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है।
- इनमें से एक बेटी को राम रहीम ने गोद लिया है। सन् 1990 में उन्होंने एक सत्संग के दौरान संन्यास लिया।