देश की अर्थव्यवस्था को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस
कॉन्फ्रेंस कर ये बताया कि, पूरी दुनिया में मंदी का माहौल है, लेकिन भारत
में इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि, दुनिया में भारत
की आर्थिक स्थिति बेहतर है। चीन, अमेरिका, जर्मनी, यूके, फ्रांस, कनाडा,
इटली, जापान जैसे देशों के मुकाबले GDP ग्रोथ रेट ज्यादा है।
निर्मला सीतारमण ने कहा, ऐसा नहीं है कि मंदी की समस्या सिर्फ भारत के
लिए है बल्कि दुनिया के बाकी देश भी इस समय मंदी का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सुधार एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और देश में लगातार
आर्थिक सुधार हुए हैं। भारत की अर्थव्यवस्था दूसरे देशों के मुकाबले काफी
बेहतर हुई है।
वित्त मंत्री ने कहा कि आर्थिक सुधारों की दिशा में सरकार लगातार काम कर
रही है। इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना पहले से काफी आसान हुआ है। जीएसटी
को भी और आसान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई देशों की तुलना में हमारी
विकास दर भी काफी अच्छी है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार पर आरोप लगते हैं कि
टैक्स को लेकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। हम टैक्स और लेबर कानूनों
में लगातार सुधार कर रहे हैं। टैक्स नोटिस के लिए केंद्रीय सिस्टम होगा और
टैक्स के लिए किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि 1
अक्टूबर से केंद्रीय सिस्टम से नोटिस भेजे जाएंगे। जिससे टैक्स उत्पीड़न की
घटनाओं पर रोक लगेगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कैपिटल गेन्स पर सरचार्ज वापस
लिया जाएगा। शेयर बाजार में कैपिटल गेन्स और फॉरेन पोर्टफोलियो
इन्वेस्टमेंट (FPI) पर सरचार्ज नहीं लिया जाएगा।
वित्त मंत्री ने किए ये बड़े ऐलान
– स्टार्ट अप टैक्स निपटारे के लिए अलग सेल बनेगा।
– लोन आवेदन की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
– लोन क्लोज होने के बाद सिक्यॉरिटी रिलेटेड डॉक्यूमेंट बैंकों को 15 दिन के भीतर देना होगा।
– बैंकों को ब्याज दरों में कमी का फायदा लोगों को देना होगा।
– रेपो रेट कम होते की ब्याज दरें कम होंगी।
– ब्याजदर घटेगी तो EMI कम होगी।
इनकम टैक्स के नोटिस का टैक्सपेयर्स के जवाब देने के तीन महीने के अंदर पूरा मामला सुलझाया जाएगा।
– सभी पुराने आईटीआर नोटिस का निपटारा 1 अक्टूबर तक होगा।
– ग्लोबल जीडीपी का अनुमान 3.2 फीसदी लगाया गया है और ये आगे रिवाइज हो सकती है।
– भारत अन्य अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में बेहतर स्थिति है।
– 20000 करोड़ रुपये हाउसिंग फाइनेंस कम्पनियों के लिए
– एनबीएफसी केवाईसी के लिए आधार का उपयोग करेंगे
– 70 हजार करोड़ देगी सरकार
वित्त मंत्री ने कही ये अहम बातें
1.स्लाइड्स के जरिए वैश्विक हालात कैसे हैं, भारत कहां खड़ा है यह बताया
2. 10 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की गई
3. पूरी दुनिया में आर्थिक उथल पुथल है: निर्मला सीतारमण
4. चीन से बेहतर स्थिति में है भारत, दुनिया के मुकाबले भी अच्छे
5. चीन और अमेरिका के ट्रेड का असर है ये।
6. भारत की अर्थव्यवस्था बेहतर हालत में है
7. आर्थिक सुधार सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर
8. 2014 से ही सुधार कर रहे हैं, ये जारी रहेंगे
9.विजय दशमी से टैक्स विवाद आसानी से सुलझेगा
10. जीएसटी रिफंड की प्रक्रिया निर्बाध होनी चाहिए, इसके निर्देश दिए गए हैं
11. भारत में व्यापार करना आसान हुआ
12. टैक्स का निपटारा बिना आमने-सामने बैठे
13. हम जीएसटी को और आसान बनाएंगे
14. सभी देश मंदी का सामना कर रहे हैं
15.टैक्स और लेबर कानून में लगातार सुधार कर रहे हैं
16. सीएसआर का उल्लंघन क्रिमिनल एक्ट नहीं होगा
17 बढ़ा हुआ कैपिटल गेन पर सरचार्ज वापस ले लिया गया है
18 शेयर बाजार पर असर सोमवार को देखने को मिलेगा
19 बैंकों को लोन चुकता करने के 15 दिन के अंदर उपभोक्ता के डाक्यूमेंट लौटाने होंगे
20 लोन की प्रक्रिया की आनलाइन ट्रैकिंग कर सकेंगे
21 वन टाइम लोन सेटलमेंट के लिए चेक बाक्स सिस्टम